Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शादी के बंधन में बंधने को तैयार केएल राहुल-अथिया शेट्टी, ये स्टार बनेंगे मेहमान

KL Rahul Athiya Shetty Wedding 1

नई दिल्ली: स्टार कपल केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल परिवार इस शादी के बारे में चुप्पी साधे हुए है, लेकिन चर्चा है कि वे आईपीएल के बाद बाद में एक भव्य समारोह का आयोजन करेंगे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी समय से साथ हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन कपल अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी था। अब वह अपने जीवन के बड़े दिन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सलमान, जैकी, अक्षय और कोहली ले सकते हैं हिस्सा

ताजा खबरों के अनुसार, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां उनकी शादी की शोभा बढ़ाएंगी जिनमें अभिनेता सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और विराट कोहली शामिल हैं। केएल राहुल-अथिया शेट्टी की संगीत सेरेमनी का वीडियो सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस से वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर लाउड म्यूजिक सुना जा सकता है। इस बीच संगीत सेरेमनी जोरों पर है। रविवार को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ स्टाइल में सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पहुंचे। गेस्ट लिस्ट में करीब 70 लोग शामिल हैं, रिपोर्ट के अनुसार- जो भी गेस्ट अंदर जा रहे हैं उन्हें एक बैंड दिया जाएगा जिस पर ‘क्रू’ लिखा होगा। साथ ही, उन्हें एक स्टिकर भी मिलेगा जो फोन के कैमरे का यूज करने से रोकेगा।

मीडिया का भी रखा ध्यान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के परिवारों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर इकट्ठा हुए कैमरापर्सन का ख्याल रखा है। मीडियाकर्मियों के लिए फार्म हाउस के बाहर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए अलग से टेंट लगाया गया है। सुनील शेट्टी ने बाहर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स से कहा- मैं कल बच्चों को लेकर आता हूं। आपने जो प्यार दिखाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रविवार से शुरू हुआ। हल्दी और मेहंदी की रस्में कथित तौर पर फार्महाउस परिसर में आयोजित की जा रही हैं। फार्महाउस को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया है।

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now