Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी CTU की बस

Published on: 24 January 2023
चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर पलटी सीटीयू की बस, घायल हुए तीन यात्री

ऊना।
ऊना जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे स्थित पनोह गांव में सीटीयू की बस बेकाबू होकर बीच सड़क पलट गई।हादसे के दौरान बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियो बताया ने कि सीटीयू की बस (सीएच 01एजी 1472) कांगड़ा जिला के 32 मील से चंडीगढ़ वापस जा रही थी। इसी दौरान पनोह पहुंचने पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 9 यात्री सवार थे जिनमें से करीब तीन यात्रियों को आंशिक रुप से चोटें पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन हादसाग्रस्त बस में से यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

हादसे के चश्मदीदों बक्शी सिंह और विशाल ठाकुर ने बताया कि सीटीयू की बस स्किड होकर सड़क के बीचो बीच पलटी है।

वहीं डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों, चश्मदीदों और बस के ड्राइवर कंडक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बारिश के चलते सड़क पर स्किड होना माना जा रहा है। वितरित जांच में हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now