Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाहरुख की ‘पठान’ देखने के लिए थियेटर्स के बाहर भीड़

Pathaan Advance Booking In India

Pathaan First Day: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ आज रिलीज हो गई। फर्स्ट डे, फर्स्ट शो के लिए बुधवार सुबह थियेटर्स के बाहर भीड़ देखी गई। लोगों को लाइन में खड़ा देखा गया। उधऱ, पठान फिल्म की रिलीज से थोड़ी देर पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा बयान दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि फिलहाल विहिप फिल्म पठान का विरोध नहीं करेगी। हमारी पहले की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में किए गए बदलाव सही हैं। फिल्म देखने के बाद अगर हमें कुछ भी आपत्तिजनक लगता है तो हम फिल्म का विरोध करने पर पुनर्विचार करेंगे।

सुबह 7 बजे से थियेटर्स के बाहर जुटे दर्शक

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को देखने के लिए कुछ जगहों पर दर्शक सुबह 7 बजे से ही पहुंच गए। कुछ दर्शकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी जबकि जिन्हें ऑनलाइन टिकट नहीं मिला था, वो सुबह-सुबह मल्टीप्लेक्स पहुंचे। शाहरुख के प्रशंसक सुबह 7 बजे के शो देखने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर लाइन में लग गए। उसी की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई के ओबेरॉय मॉल के एक अन्य ट्वीट में फैन्स सुबह 7 बजे मूवी हॉल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट में लिखा था, “सुबह 7 बजे का शो। और यह 80% भरा हुआ है। @iamsrk एक इमोशन है। भारत का सबसे पसंदीदा स्टार #Pathaan।”

शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम एक साथ

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को आज तमिल और तेलुगु में डब किए गए संस्करणों के साथ रिलीज किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। पठान का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now