Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं में मनोरंजन की दुनियां में जुड़ा नया अध्याय, खुला पहला थियेटर

घुमारवीं में मनोरंजन की दुनियां में जुड़ा नया अध्याय, खुला पहला थियेटर

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर मनोरंजन की दुनिया में घुमारवीं शहर में एक नया अध्याय जुड़ गया है,जी हां हम बात कर रहे हैं मनोरंजन की , जिसमें बिलासपुर जिला के घुमारवीं में स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी के द्वारा जादू नामक थियेटर का शुभारंभ किया गया है।यह थियेटर घुमारवीं शहर के हारकुहार स्थान पर खुला है जिसमें पहले दिन बहुचर्चित फिल्म पठान दिखाई गई है। राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं शहर में मनोरंजन के लिए थियेटर का खुलना बहुत बड़ी बात और दूरदर्शी सोच है।

थियेटर खुलने से जहां युवाओं व अन्य लोगों को फिल्म देखने के दूसरे शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा, इससे पहले लोग फिल्म देखने के लिए चंडीगढ़ व शिमला जाते थे , घुमारवीं शहर में थियेटर खुलने से दूसरे स्थानों को नहीं जाना पड़ेगा। बहुचर्चित फिल्म पठान को लेकर राजेश धर्माणी ने कहा कि लोग पहले विरोध करते हैं,और राजनीति करने की कोशिश करते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म को स्वीकृति सैंसर बोर्ड के द्वारा दी जाती है तब सभी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाता है फिर उसे स्वीकृति प्रदान की जाती है।संचालक अर्पित रतवान ने कहा कि थियेटर के साथ , वर्चुअल गेम प्वांइट और फूड जंक्शन भी है तथा लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now