Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर पहुंचा नव विवाहित जोड़ा , शनिवार को विजयपुर में होगी धाम

बिलासपुर पहुंचा नव विवाहित जोड़ा , शनिवार को विजयपुर में होगी धाम

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की शादी जयपुर में संपन्न हो गई है। वहीं, अब हरीश नड्डा अपनी धर्मपत्नी के साथ बिलासपुर भी पहुंच गए हैं। बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा युवा नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, इसके बाद हरीश नड्डा अपनी पत्नी संग बिलासपुर शहर के एक निजी मॉल में गए और उसके बाद मॉल में ही स्थित निजी होटल में चले गए।
जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शुक्रवार देर रात बिलासपुर आ रहे हैं। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे बिलासपुर आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  एसपी दिवाकर शर्मा हिमाचल के दबंग पुलिस अधिकारी, ड्यूटी में कोताही बरतने पड़ते हैं भारी

जेपी नड्डा शुक्रवार को रात 10 बजे बिलासपुर अपने गांव विजयपुर में पहुंचेंगे। शनिवार को उनके घर विजयपुर में धाम का आयोजन किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सहित अन्य कांग्रेस के नेता व भाजपा के नेता मौजूद रहेंगे । जानकारी मिली है कि इस आयोजन में 2 हजार से अधिक वीआईपी होंगे।

जेपी नड्डा के बेटे की शादी की पार्टी के लिए उनके गांव विजयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां मेहमानों के लिए बिलासपुरी धाम का इंतजाम होगा।

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now