Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उत्तराखंड में बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मना रहे विराट और अनुष्का, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

Anushka Sharma Shared Virat Kohli And Vamika Pics

Anushka Sharma shared Virat Kohli and Vamika Pics: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अनुष्का और विराट बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक्ट्रेस अक्सर अपनी, पति और बेटी की फोटोज को शेयर करती रहती है। हाल ही में अनुष्का ने छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वह ट्रैकिंग कर रही हैं और विराट बेटी वामिका के साथ पानी में खेल रहे हैं। फोटोज को देखकर फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी और लोग जमकर इन फोटोज की तारीफ भी कर रहे हैं।

फैंस ने जमकर की फोटोज की तारीफ

बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने ट्रैक की फोटो भी शेयर की है। इन फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि पीछे का नजारा बेहद मनमोहक है और साथ ही इसमें लैंडस्केप की झलक भी दिख रही हैं।

साथ ही एक्ट्रेस ने इन फोटोज को कैप्शन देते हुए लिखा कि “पहाड़ों में एक पहाड़ है, जिसके ऊंचाई पर कोई नहीं है।” अनुष्का की इस पोस्ट पर पति विराट ने भी कमेंट करते हुए हार्ट का इमोजी शेयर किया है। साथ ही फैंस भी दोनों की फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये हैं सात फोटो का नजारा

एक्ट्रेस ने एक साथ सात फोटोज को शेयर किया है, जिसमें हर एक फोटो में सब कुछ अलग और शानदार दिख रहा है। अनुष्का ने जो फोटो शेयर किया है उसमें पहले फोटो में विराट और अनुष्का ट्रैकिंग करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक नदी से गुजर रहे है।

तीसरी फोटो में बकरी और गायों की बेहद सुंदर झलक है और चौथे फोटो में विराट वामिका को लेकर ट्रैकिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पांचवे फोटो में एक सुंदर घर की फोटो है और छठी में विराट बेटी वामिका को पानी के पास खिला रहे हैं और सातवीं फोटो में अनुष्का अपने हाथ में एक फूल को पकड़े नजर रही हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now