Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16: अर्जुन बिजलानी ने प्रियंका को लेकर किया ट्वीट तो लोगों ने किया ट्रोल, फिर एक्टर ने दिया करारा जवाब

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने अंतिम दौर में है और इसी बीच घर के लोगों की बीच कड़ी टक्कर है। शो के फाइनल होने में मात्र 11 दिन का समय रह गया है, ऐसे में घरवालों के बीच नोक-झोक बढ़ती जा रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो में इस समय प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे आमने-सामने हैं, जो शो में तो एक-दूसरे से लड़ते रहते है साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से लड़ने में पीछे नहीं हैं।

अर्जुन बिजलानी ने किया ट्वीट

बता दें कि कुछ ही दिनों में शो को उसका विजेता मिल जाएगा और इसके लिए फैंस भी पूरी कोशिश कर रहें हैं कि उनके चाहने वाले ही शो को जीते। लेकिन इसी बीच अर्जुन बिजलानी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जो शिव ठाकरे के फैंस को पसंद नहीं आया और अब इस वजह से एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में अर्जुन बिजलानी ने प्रियंका को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि एक्ट्रेस को सीजन 16 का विनर बता दिया और इसके लिए अब शिव ठाकरे के फैंस एक्टर को ट्रोल करने में लगे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

बता दें कि मंगलवार को अर्जुन बिजलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लग रहा है कि बिग बॉस 16 प्रियंका चाहर चौधरी जीत जाएंगी। ऐसा नहीं है कि फाइनलिस्ट कम योग्य हैं, लेकिन एक्स फैक्टर तो है, सभी को प्यार। लोगों ने जब अर्जुन के इस ट्वीट को देखा तो कुछ लोगों को उनका यह पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन एक्टर अर्जुन ने इसका भी करारा जवाब दे डाला।

जब एक यूजर ने अर्जुन के ट्वीट पर लिखा कि ‘जैसे आप मोस्ट अनडिजर्विंग विनर केकेके (खतरों के खिलाड़ी) के रहे, बेस्ट टास्क करने वाले पीछे रह गए। राखी ने तो पहले ही बोला था विनर फिक्स है। इस पर अर्जुन ने जवाब देते हुए लिखा कि केकेके स्टंट बेस्ड है, मैं इसलिए जीता क्योंकि फिनाले स्टंट में मेरी टाइमिंग बेहतर थी और हर कोई इसे जानता है। मैं वोटों की वजह से जीता या हारा नहीं हूं, लिखने से पहले थोड़ा सोच लो। ट्विटर पर खतरों के खिलाड़ी मत बनो।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now