Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’…पर Tiger के साथ थिरके Akshay Kumar, डांस पर फिदा हो जाएंगे आप, देखें

Akshay Kumar And Tiger Shroff Dance

Akshay Kumar And Tiger Shroff Dance: जब भी एक्शन हीरो की बात की जाती है, तो सबकी जुबां पर सबसे पहले खिलाड़ी कुमार और टाइगर श्रॉफ का नाम आता है। ये दोनों बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जो हजारों दिलों पर राज करते हैं। आज अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टाइगर के साथ जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खिलाड़ी कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इस बीच अक्षय ने ‘सेल्फी’ फिल्म के गाने ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो को देखकर सभी वाओ बोले बिना नहीं रह पा रहे हैं।

खिलाड़ी और टाइगर ने किया जबरदस्त डांस

बता दें कि बीते दिन यानी बुधवार को अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ का गाना रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया है। इसके साथ ही इस गाने पर लोगों ने रील बनाना भी शुरू कर दिया है और अब खुद अक्षय ने भी अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों ब्लैक अटायर में ट्विनिंग कर रहे हैं और जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

खिलाड़ी कुमार ने लिखा ये कैप्शन

इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन लिखा कि- तो @tigerjackieshroff ने मेरे साथ #MainKhiladi खेला और ये हो गया!! कैसा रहेगा अगर आप अपने बेस्टी के साथ #MainKhiladi रील बनाएं? मैं दोबारा पोस्ट करूंगा। इतना ही नहीं वीडियो को देखकर फैंस ने तो कमेंट कर सैफ अली खान के साथ भी डांस करने की मांग कर दी हैं।

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों सुपरस्टार

बता दें कि फैंस अब इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं और जल्दी ही उनका ये इंतजार भी खत्म होगा। हाल ही में टाइगर ने कुछ फोटोज को शेयर किया था, जिसको देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब ये दोनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साथ नजर आएंगे

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now