Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में अटलजी की प्रतिमा स्थापित होने वाले मूर्तितल पर शरारती तत्वों ने स्तम्भों को तोडा

मनाली में अटलजी की प्रतिमा स्थापित होने वाले मूर्तितल पर शरारती तत्वों ने स्तम्भों को तोडा

प्रजासत्ता |
पर्यटन नगरी मनाली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहाँ राम बाग के गोल चक्कर के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित होने वाले मूर्तितल के पास के स्तम्भों को काफी क्षति पहुँचायी गयी| मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया| मिली जानकारी मुताबिक एसडीएम मनाली ने पुलिस को मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं|

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एसडीएम मनाली ने लिखा की “कल रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राम बाग गोल चक्कर के पास अटल जी की प्रतिमा स्थापित होने वाले मूर्तितल के पास के स्तम्भों को काफी क्षति पहुँचायी गयी | मौका मुआयना से साफ हो रहा है कि जान बूझ कर इस घटना को अंजाम दिया है | पुलिस और सम्बंधित विभाग को तुरंत एफ.आई.आर दर्ज करने और जांच पड़ताल करने के लिए निर्देश दे दिये गए हैं| CCTV कैमरा को भी खंगालने के लिए कहा गया है | अगर किसी भी व्यक्ति के पास इन असामाजिक तत्वों के बारे में कोई सूचना हो तो पुलिस को तुरंत बतायें| आपके द्वारा प्रदान जानकारी को पूर्णतया गुप्त रखा जायेगा | इस तरह के सरकारी सम्पति को नुक़सान पहूँचाने वाले विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों को बिलकुल माफ नहीं किया जा सकता है| उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है|”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दग्स्ग

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now