Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिद्धार्थ-कियारा की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन्स आज से शुरू, जैसलमेर पहुंचने लगे मेहमान

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 6 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। इसके लिए शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शादी के लिए मेहमान भी जैसलमेर पहुंचना शुरू हो गए हैं और शादी के लिए प्रीवेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। बता दें कि कल सुबह कियारा अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंची थी और शाम को सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच गए।

आज से शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन्स शुरू

आज यानी 5 फरवरी से दोनों की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन्स भी शुरू होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। आज इन दोनों की शादी के लिए मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा।

इसके साथ ही दोनों ने अपनी शादी के लिए करीब 100-150 लोगों को इनवाइट किया है, जिसमें बॉलीवुड से, करण जौहर, शाहिद कपूर और भी कई लोगों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही कियारा ने अपनी स्कूल फ्रेंड ईशा अंबानी को भी शादी में इनवाइट किया है।

जैसलमेर पहुंचने लगे मेहमान

बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया हैं। सभी इस भव्य शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और दोनों के फैंस भी उनको शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

बता दें कि इस शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस के 80 कमरों को बुक किया गया है। साथ ही इसका एक दिन का किराया एक से दो करोड़ रुपए के करीब है और मेहमानों के लिए मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और BMW सहित लगभग 70 कारों की व्यवस्था की गई है।

शाहरुख खान के एक्स-बॉडीगार्ड पर सुरक्षा का जिम्मा

बता दें कि इस खास शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा शाहरुख खान के एक्स-बॉडीगार्ड यासीन युगल पर है। यासीन सिद्धार्थ-कियारा से पहले ही अपनी टीम के साथ जैसलमेर पहुंच चुके हैं और सबकी सुरक्षा का खास ध्यान रख रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now