Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिड-कियारा के संगीत का वीडियो हुआ वायरल, जल्द लेंगे सात फेरे

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding 1

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपनी शादी के लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरने में लगे है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं और फैंस भी दोनों की शादी के फोटोज को देखने के लिए कॉफी एक्साइटेड हैं।

दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी और इनकी शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। दोनों की शादी के लिए मेहमानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है। कपल के साथ-साथ दोनों का परिवार भी बेहद खुश नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  टीवी सीरियल में नजर आएगी चम्बा की ये बेटी, कुंडली भाग्य" में लीड रोल

संगीत नाइट का वीडियो वायरल

बता दें कि बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसको लेकर सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। आज इन दोनों की हल्दी की रस्म होगी और इस रस्म के लिए खास इंतजाम भी किए गए है। इसके साथ ही बीती रात सिड-कियारा की संगीत नाइट की तैयारियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

बेहद खुश हैं कपल

बता दें कि शनिवार को सिद्धार्थ और कियारा अपने परिवार के साथ राजस्थान के जैसलमेर में पहुंच गए थे। वहीं, रविवार को इन दोनों के करीबी दोस्त भी शादी में शामिल होने के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में पहुंच चुके हैं। आज से सिड-कियारा की शादी की रस्में होंगी।

इसे भी पढ़ें:  Chahat Arora actress biography: शिमला की सड़कों से नेटफ्लिक्स के पर्दे तक, पुलिस की वर्दी में छा गई पहाड़ों की बेटी चाहत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साख देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों मस्ती में झूम रहे हैं और दोनों ही शादी के लेकर बहुत खुश भी नजर आ रहे हैं।

शादी को लेकर तैयारियां पूरी 

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में पूरी तैयारी हो चुकी है। पैलेस को राजस्थानी परंपरा के मुताबिक शाही अंदाज में सजाया जा रहा है। वहीं, जैसलमेर एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों की स्वागत की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now