Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस तरह से भीख मांगने वालों से रहे सावधान,घुमारवीं में जानबूझ कर अपंग बने बिखारी का हुआ भंडाफोड़

इन भीख मांगने वालों से रहे सावधान

सुभाष गौतम |घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश में भीख मांगने वाले लोगों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, ज्यादातर लोग इसे अपना पेशा बना चुके हैं| लेकिन अगर कोई अपंग व्यक्ति भीख मांगे तो लोग दया दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते| लेकिन अगर कोई जानबूझ कर अपंग बन जाए तो उसे क्या करें|

ऐसा ही एक मामला घुमारवीं बाजार में सामने आया है| जानकारी के अनुसार एक बाहरी राज्य का व्यक्ति बस में खुद भला चंगा चढकर आया और बाजार में आकर रेंग कर भीख मांगने लगा| लोग पैसे भी देते रहे लेकिन जब खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया| जब इस व्याक्ति को बस कंडक्टर ने भीख मांगते देखा तो उसने लोगों को बताया कि यह व्यक्ति भला चंगा है और चल फिर सकता है और यह सुबह खुद बस में चढकर जाहू से घुमारवीं आया था लोग इकठ्ठा हो गये और उसके फोटो प्रशासन को भेजे गए|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

झूठ का पर्दाफाश होने पर पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह बाहरी राज्य का है और पेट पालने के लिए सब कर रहे है| गौरतलब है कि इस तरह के अनजान लोग रातों को बड़ी चोरी डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं| एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने बताया कि भीख मांगना अपराध है और आम जनता को चाहिए कि ऐसे लोगों को पैसा ना दे ऐसे लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी इन लोगों से हमेशा सतर्क रहें|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now