Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sidharth-Kiara Marriage: कियारा-सिड की शादी में 10 देशों की 100 से ज्यादा डिश का मिलेगा स्वाद, तीन एजेंसियों पर सुरक्षा का जिम्मा

Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage

Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage: कियारा-सिड की शादी का समय अब नजदीक आ रहा है और दोनों ही अपनी शादी को लेकर बहुत खुश भी हैं। साथ ही इन दोनों की शादी के फंक्शन भी जारी है और मेहमान भी शादी के लिए होटल सूर्यगढ़ पहुंच चुके है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बॉलीवुड से लेकर बिजनेस फैमिली भी जैसलमेर आ चुके है और सभी की अवभगत के लिए खास इंतजाम किए गए है। साथ ही मेहमानों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए है, जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही शादी में 10 देशों की 100 से ज्यादा डिश का स्वाद भी मेहमान लें सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में कई खास चीजें होगी, जिससे ये शादी और भी ग्रैंड होने वाली हैं।

शादी में 10 देशों की 100 से ज्यादा डिश का मिलेगा स्वाद

कियारा-सिड की शादी में मेहमानों को 10 देशों की 100 से ज्यादा डिशेज का स्वाद मिलेगा। इसमें इटेलियन, चाइनीज, अमेरिकन, साउथ इंडियन, मेक्सीकन, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती सारे खाने शामिल है। इसके साथ ही राजस्थान की स्पेशल डिश दाल-बाटी चूरमा, बाजरे की रोटी और खिचड़ी का स्वाद भी शादी में मिलेगा।

साथ ही मीठे में जैसलमेर का घोटवां लड्‌डू भी होंगे। इतना ही नहीं पंजाब की खास डिश मक्के की रोटी के साथ पालक-सरसों का साग भी होगा। इसके साथ ही शादी में 500 वेटर अपने ड्रेस कोड के साथ होंगे। हर एक मेहमान की जिम्मेदारी के लिए एक वेटर होगा।

शादी का केक भी कट करेंगे कियारा-सिड

कियारा-सिड की शादी दू रीति-रिवाज से होगी और वो सात फेरे लेंगे । इसके साथ ही दोनों वेस्टर्न कल्चर में वेडिंग केक भी कट करेंगे।

इन एजेंसियों पर है शादी की सुरक्षा कि जिम्मेदारी

बता दें कि कियारा-सिद्धार्थ की शादी का जिम्मा तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। साथ ही शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन उगल पर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इन्होंने 100 से ज्यादा गार्ड सुरक्षा के लिए लगाए है और चप्पे-चप्पे पर इनकी नजर होगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहेगा और हर ओर सुरक्षा पर सिक्योरिटी एजेंसी की निगाहें रहेगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now