Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hansika Motwani Reaction on Allegations: पति सोहेल की पहली शादी टूटने पर बोली हंसिका, कहा- सेलिब्रिटी होने की कीमत चुकानी पड़ती है

Hansika Motwani Reaction On Allegations

Hansika Motwani Reaction on Allegations: बीते साल 2022 में फिल्म और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल खूब सुर्खियों में बना हुआ है और लोगों ने हंसिका पर पति सोहेल कथुरिया की पहली शादी तोड़ने के आरोप लगाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसे ही सोशल मीडिया पर हंसिका ने अपनी सगाई की घोषणा की थी, तो लोगों ने हंसिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। साथ ही लोगों ने एक्ट्रेस पर घर तोड़नेवाली तक कहा गया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कहा कि रिंकी, हंसिका की अच्छी दोस्त हुआ करती थी, जो उनकी शादी में भी गई। इसके बाद लोगों ने कहा कि हंसिका ने उनका घर तोड़ दिया।

लव शादी ड्रामा हुई रिलीज

बता दें कि हंसिका मोटवानी की शादी पर बनी सीरीज लव शादी ड्रामा डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में हंसिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि कभी कभार सेलिब्रिटी होने की कीमत चुकानी पड़ती है। हंसिका ने कहा कि बिना सच्चाई जाने किसी को विलेन बना देना बहुत आसान है।

सोहेल ने कहा- हंसिका ने ही ब्रेकअप कराया है

साथ ही सीरीज में सोहेल ने भी कहा कि ‘मेरी पहले शादी की खबरें गलत तरीके से सामने आईं है और उन्हें गलत तरीके से पेश भी किया गया है। ऐसा लग रहा है कि जैसे हंसिका ने ही ब्रेकअप कराया है, जो बिल्कुल झूठ और निराधार है।’

सोहेल हंसिका मोटवानी की बेस्ट फ्रेंड रिंकी के एक्स हसबैंड हैं

बतातें चलें कि सोहेल कथूरिया हंसिका मोटवानी की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज के एक्स हसबैंड हैं। साथ ही हंसिका और सोहेल की शादी से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हंसिका रिंकी और सोहेल की शादी में नजर आ रही है और जमकर डांस भी कर रही हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोगों ने हंसिका पर अपने बेस्ट फ्रेंड से उसका पति छीनने का आरोप लगाया। वहीं सोहेल कथूरियाने कहा है कि उनकी पहली शादी टूटने से हंसिका का कुछ लेना देना नहीं है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now