Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangana Ranaut: कंगना ने आमिर खान को कहा ‘बेचारा’, वायरल वीडियो पर ट्वीट करते हुए कसा तंज

Kangana Ranaut 1

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब अभिनेत्री किसी से पंगा नहीं लेती हैं। हाल ही में कंगना रनौत का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आमिर खान को बेचारा कह दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, हाल ही में आमिर खान नॉवलिस्ट और कॉलमिस्ट शोभा डे की नई बुक इनसेटिएबल- माई हंगर फॉर लाइफ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे।

कंगना को भूले आमिर

इस इवेंट में जब अभिनेता आमिर खान से डे के रोल को लेकर पूछा गया कि रोल के लिए कौन सी एक्ट्रेस सही रहेंगी, तो इसपर आमिर खान ने जवाब देते हुए आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया, लेकिन डे ने आमिर को याहद दिलाया कि वह कंगना रनौत को भूल गए हैं।

कंगना ने किया ट्वीट

इसपर आमिर ने कहा कि कंगना एक स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस है और डे के रोल में वह भी अच्छी फिट होंगी। लेकिन कंगना रनौत ने आमिर खान के इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “बेचारा आमिर खान … हा हा उन्होंने ऐसा ढोंग करने की पूरी कोशिश की जैसे उन्हें पता ही नहीं है कि मैं तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस हूं, जिनको उन्होंने मेंशन किया उनमें से किसी के पास एक भी नहीं है …थैंक्यू @DeShobhaa जी मुझे आपका रोल प्ले करना अच्छा लगेगा।

कंगना ने आगे लिखा कि…

इसके बाद कंगना ने लिखा कि “शोभा जी और मेरे राजनीतिक विचारों के बीच विरोध है, लेकिन यह उन्हें मेरी आर्ट, कड़ी मेहनत और मेरे क्राफ्ट के लिए डेडिकेशन को स्वीकार करने से नहीं रोकता है, जो किसी की अखंडता और वैल्यू सिस्टम का रिफ्लेक्शन है… आपकी नई बुक के लिए आपको शुभकामनाएं मैम।” सॉरी, मेरे पास पहले से ही चार नेशनल अवॉर्ड हैं और एक पद्म श्री मेरे फैंस ने याद दिलाया कि मुझे यह भी याद नहीं है कि मेरे पास कितने हैं।

आमिर द्वारा बताई गई एक्ट्रेस पर भी कंगना ने कसा तंज

इतना ही नहीं बल्कि शोभा डे की तारीफ करते हुए कंगना ने आमिर द्वारा बताई गई एक्ट्रेस पर भी तंज कसा। बता दें कि एक ट्विटर यूजर के कमेंट पर कंगना ने लिखा कि “हा हा वह सेल्फ मेड, तेजतर्रार और सुपर इंटेलिजेंट है… वह क्यों चाहती है कि कोई बेसिक उनकी भूमिका निभाएं… मैं बहुत लकी हूं कि उन्होंने मुझे याद किया और मुझे शोभा जी का किरदार निभाना अच्छा लगेगा… उग्रवादी पुरुषों की दुनिया में यह गर्ल लव है…”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now