Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shaakuntalam Release Date: इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने उतरेगी ‘शाकुंतलम’, 3डी में रिलीज होगी फिल्म

Shaakuntalam Release Date

Shaakuntalam Release Date: इन दिनों साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब बहुत जल्द फैंस का ये इंतजार खत्म भी होने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ‘शाकुंतलम’ दो बार अपनी रिलीज डेट से पोस्टपोन हो चुकी हैं, इसलिए फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिससे लोगों का इंतजार अब बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी तक भी फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने का कारण सामने नहीं आया है।

फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

बता दें कि फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म ‘शाकुंतलम’ 14 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने उतरेगी। बतातें चले कि यह फिल्म पहले 4 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 17 फरवरी कर दिया गया था और अब फिल्म की नई रिलीजिंग डेट भी सामने आ गई हैं।

शाकुंतलम की कहानी क्या है?

बता दें कि फिल्म शाकुंतलम पौराणिक प्रेम कथा शाकुंतला राजकुमारी (सामंथा रुथ प्रभुः और महाभारत के राजा दुष्यंत (देव मोहन) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के साथ पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की 6 वर्षीय बेटी अरहा का भी डेब्यू हो रहा है, जो फिल्म में राजा दुष्यंत और राजकुमारी शाकुंतला के बेटे राजकुमार भरत का किरदार निभाने वाली है। इसके अलावा फिल्म शाकुंतलम में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ एम मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

3डी में रिलीज होगी फिल्म ‘शाकुंतलम’

फिल्म ‘शाकुंतलम’ में दर्शकों को एक बेहतरीन सेट और परियों की सी कहानी दिखने को मिलेगी है। इसी वजह से निर्माताओं ने इस फिल्म को अब 3डी वर्जन में रिलीज करने का फैसला लिया है। इससे पहले फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होनी थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now