Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Grand Finale: ‘बिग बॉस 16’ के विजेता को मिलेगी इतने लाख की ‘प्राइज मनी’, जानें फिनाले से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 16 Grand Finale 1

Bigg Boss 16 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले से कुछ ही घंटों की दूरी पर है। इसलिए सबको 12 फरवरी की शाम का इंतजार है, सब जानना चाहते हैं कि आखिर कौन बिग बॉस 16 की टॉफी लेकर घर से बाहर जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इतना ही नहीं बल्कि फिनाले से पहले शो में बहुत हलचल भी है और हाल ही में शो में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था। अब शो में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर हैं। कौन बिग बॉस 16 का विनर बनेगा इसको लेकर हर किसी की धड़कनें तेज हो रही हैं।

और पढ़िए –

कौन जीतेगा शो की ट्रॉफी?

बिग बॉस के घर में अभी पांच कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जिनमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल है। अब देखना ये होगा कि इन पांचों में कौन शो की ट्रॉफी जीतेगा और ट्रॉफी के साथ घर से बाहर जाएगा।

शो के फिनाले को सलमान खान करेंगे होस्ट

बता दें कि बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले को सलमान होस्ट करने आएंगे और शो में मौजूद पांचों कंटेस्टेंट में जोरदार मुकाबला है। इसलिए अब सबको शो के फिनाले का इंतजार है कि सलमान खान किस कंटेस्टेंट का हाथ उठाकर उसे विनर घोषित करेंगे।

साथ ही बता दें कि मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास इवनिंग का इंतजाम किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस होगी। बतातें चलें कि बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार होगा कि शो का फिनाले दो-तीन नहीं बल्कि पूरे पांच घंटे तक चलेगा।

ये हैं बिग बॉस 16 के टॉप पांच फाइनलिस्ट

शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, शालीन भनोट

और पढ़िए –

इतने लाख की है बिग बॉस की प्राइज मनी

बतातें चलें कि इस बार बिग बॉस का फिनाले बहुत ही धमाकेदार होगा और शो के फिनाले का एपिसोड पूरे पांच घंटे कर चलेगा। शो के विजेता को एक चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी जो सोने के यूनिकॉर्न की तरह नजर आएगी। शुरुआत में प्राइज मनी 50 लाख रुपए थी, जो कई टास्क के दौरान शून्य हो गई थी और अब विनर को पुरस्कार राशि के रूप में 21 लाख 80 हजार रुपए मिलेंगे। साथ ही विनर को एक शानदार कार ग्रैंड आई10 निओस भी मिलेगी।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now