Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Finale Live Streaming: लाइव कैसे देखें ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले, जानें शो से जुड़ी सारी डिटेल्स

Bigg Boss 16 Finale Live Streaming

Bigg Boss 16 Finale Live Streaming: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले से बस कुछ ही घंटे की दूरी पर है। इसलिए सबको आज यानी 12 फरवरी की शाम का इंतजार है, सब जानना चाहते हैं कि आखिर कौन बिग बॉस 16 का विनर बनेगा और शो की टॉफी लेकर घर से बाहर जाएगा।

शो के लेकर हर ओर चर्चाएं हो रही हैं, सभी विनर को लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसे में शो से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बिग बॉस 16 के फिनाले को आप कब, कहां, कैसे देख सकते हैं। तो चलिए जानते है शो से जुड़ी तमाम जानकारी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि आज बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले हैं और शो के घर में मौजूद सभी पांच कंटेस्टेंट्स के बीच बड़ी टक्कर है। सभी अपने-अपने चाहने वाले को जीताना चाहते हैं। इतना ही बल्कि शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, कि शो का ग्रैंड फिनाले पांच घंटे चलेगा, जिसे खुद सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

कब, कहां और कैसे देखें शो का फिनाले?

आज शाम बिग बॉस 16 का फिनाले 7 बजे से शुरू होगा 12 बजे तक चलेगा। इस दौरन शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स खूब थिरकते नजर आएंगे। साथ ही शो के फिनाले को कलर्स चैनल देख सकते हैं, जिसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बतातें चले कि इस बार बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है और इसकी एक झलक मेकर्स ने वीडियो के जरिए दिखा भी दी है।

लाइव कैसे देखें शो का ग्रैंड फिनाले

एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले को कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही शो के फिनाले को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट, जियो टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।

फाइनलिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

बता दें कि इस बार बिग बॉस 16 में टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं, जिसमें शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया बज के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार शो का खिताब शो की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी जीत सकती हैं, जबकि शिव ठाकरे रनर-अप रहेंगे। अब सभी को इंतजार है कि शो का खीताब कौन अपने नाम करेगा।

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now