Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Finale Highlights: ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानें शो के हाइलाइट्स

Bigg Boss 16 Finale Highlights

Bigg Boss 16 Finale Highlights: टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अपने फिनाले के लिए तैयार है और अब शो के फिनाले का आखिरी काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो की ट्रॉफी की जंग में शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स है, जिसमें शालीन भनोट, एनसी स्टेन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सलमान खान को शो को होस्ट करेंगे साथ ही सनी देओल और अमीषा पटेल भी शो में शामिल होंगे। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है और फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे, जिससे शो का फिनाले बहुत ही शानदार होगा।

कलर्स चैनल ने फिनाले से पहले शेयर किया एक और प्रोमो का वीडियो

बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे फैंस को बहुत ही बेसब्री से शो के फिनाले का इंतजार है। इसके साथ ही अब कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और प्रोमो का वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी एक-दूसरे के साथ खड़े है और दोनों की आंखों में टशन साफ देखा जा रहा है।

फिनाले में टशन दिखाएंगे शिव और प्रियंका

इसके साथ ही दोनों ब्लैक आउटफिट में स्वैग के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। शो के प्रोमो को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और अब शिव और प्रियंका फिनाले में डांस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अब शो के फिनाले को शुरू होने में बहुत कम समय बचा है।

देर रात होगा ‘बिग बॉस 16’ के विनर का ऐलान

बता दें कि इस बार ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले पांच घंटे तक चलेगा, जो आज शाम 7 बजे से शुरू होगा और देर रात 12 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही शो के विनर का ऐलान भी देर रात ही किया जाएगा।

साथ ही शो के विनर को ‘बिग बॉस 16’ की आईकॉन की ट्रॉफी मिलेगी, जिस पर गोल्ड का यूनीकॉर्न शामिल रहेगा और शो के विनर को ग्रैंड आई10 निओस कार भी मिलेगी। इसके साथ ही शो की प्राइज मनी को तौर पर विनर को 21 लाख 80 हजार रुपये भी मिलेंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now