Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Grand Finale Live Updates: किसके सिर सजेगा बिग बॉस का ताज, इन 5 कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी की जंग

Bigg Boss 16 Grand Finale Live Updates

Bigg Boss 16 Grand Finale Live Updates: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले का आखिरी काउंटडाउन शुरू हो गया है। शो के फिनाले में अब चंद घंटों का समय रह गया है और बहुत जल्द शो को उसका विनर मिलने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो के फिनाले को लेकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं और सांसे थाम कर फिनाले के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई हफ्तों से चल रहे शो को आखिरकार आज उसका विनर मिल ही जाएगा। ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे शुरू होने जा रहा है, लेकिन शो के विनर के नाम का ऐलान देर रात ही होगा।

‘बिग बॉस 16’ की प्राइज मनी कितनी है?

बता दें कि एक टाइम पर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी, लेकिन बाद में इसे कम कर दिया गया और अब शो की प्राइज मनी 21 लाख 80 हजार रुपये है। इसके साथ ही शो के विनर को ‘बिग बॉस 16’ की आईकॉन की ट्रॉफी मिलेगी, जिस पर गोल्ड का यूनीकॉर्न शामिल रहेगा और शो के विनर को ग्रैंड आई10 निओस कार भी मिलेगी।

ये हैं ‘बिग बॉस सीजन 16’ के फाइनलिस्ट

इसके साथ ही इस बार ‘बिग बॉस सीजन 16’ में टॉप- 5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स हैं, जिसमें शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन शामिल हैं।

इसके साथ ही अगर सोशल मीडिया बज की बात करें तो, सोशल मीडिया बज के अनुसार ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इस बार शो की विनर हो सकती हैं और शिव ठाकरे रनर-अप रहेंगे।

अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस 16’ का ताज किसके सिर सजेगा। साथ ही कुछ ही देर में शो का फिनाले शुरू होने वाला है और फिनाले से पहले कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को बिग बॉस 16 के फिनाले के सेट पर स्पॉट किया गया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now