Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Winner: शिव ठाकरे ने जीती ट्रॉफी! फिनाले से पहले वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

Bigg Boss 16 Winner 1

Bigg Boss 16 Winner: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने फिनाले से बस कुछ ही घंटे की दूरी पर है। आज शाम शो के ग्रैंड फिनाले का आगाज होने जा रहा है और इसी के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।इसलिए सभी अपना सांसे थाम कर बैठे हैं और आज शाम का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन शो के फिनाले से पहले ही शो के विनर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे देखकर सबका माथा चकरा गया है। जहां चारों ओर शो के विनर को लेकर बातें हो रही हैं, वहीं अब वायरल हो रहे शो के विनर के वीडियो को देखकर सभी सोच में पड़ गए हैं। शो के विनर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सत्यप्रेम की कथा के 'गुज्जू पटाका' का चला जादू, गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग और एनर्जी पर फैन्स हुए फिदा

https://www.youtube.com/watch?v=FNpRCwI_vLI

शो के विनर का वीडियो वायरल

‘बिग बॉस 16’ के घर में टॉप पांच कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जिनमें शिव ठाकरे, शालीन भनोट, एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम शामिल है। सभी इसके इंतजार में हैं कि इन पांचों में से कौन शो का विनर बनेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर सभी अपने-अपने चाहने वालों को लेकर कयास लगा रहे हैं, कि वो शो के विजेता हो सकते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें तो विनर को देखकर सब सोच में पड़े हैं।

इसे भी पढ़ें:  एकता कपूर की कल्ट क्लासिक सीक्वल "लव, सेक्स और धोखा 2" की शूटिंग हुई शुरू

शो के विनर बने शिव ठाकरे?

बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ में प्रियंका और शिव सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में हैं और साथ ही दोनों में कड़ी टक्कर भी है। साथ ही दोनों ही कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का दम लगा रहे है। लेकिन शो के फिनाले से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शिव ठाकरे का है और इस वीडियो में बताया जा रहा है कि शिव एक बार फिर विनर बन गए हैं।

वायरल वीडियो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 2’ के ग्रैंड फिनाले का है

बता दें कि सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 2’ के ग्रैंड फिनाले का है, जहां शिव ठाकरे को विनर अनाउंस किया गया था। वीडियो पुराना है, लेकिन इसे बीते दिन शेयर किया गया और इसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘कल का सीन, शिव ‘बिग बॉस 16′ जीत रहे हैं। हिस्ट्री फिर से रिपीट हुई, वाह।’ बिग बॉस मराठी 2 के विनर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आरसी 15 की टीम ने राम चरण पर की फूलों की बारिश, फोटोज वायरल

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now