Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बिग बॉस 16’ का विनर बनने के बाद छलका MC Stan का दर्द

Published on: 13 February 2023
Bigg Boss 16 Winner MC Stan

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: चार महिने के लंबे इंतजार के बाद ‘बिग बॉस 16’ को उसका विनर मिल गया है। देर रात सलमान खान ने शो के विजेता की घोषणा की और इस बार एमसी स्टेन ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

एमसी स्टेन के विजेता बनने के बाद कुछ लोग बहुत हैरान है, लेकिन स्टेन के फैंस और स्टेन बहुत खुश है। जैसे एमसी स्टेन शो के विजेता बने तो सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब चर्चा होने लगी और सभी तरह-तरह की बातें करने लगे। इस बीच स्टेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शो के बारे में बातें कर रहे है और स्टेन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –

अकेले बाथरूम में जाकर रोता था- स्टेन

‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन इस समय खूब सुर्खिंयों में बने हुए है और हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं शो जीतने के बाद स्टेन ने ‘बिग बॉस 16’ के बारे में खूब बातें की और कहा कि – एकदम पेनलेस हो गया और मेरे आंसू भी निकलने बंद हो गए थे, लेकिन अकेले बाथरूम में जाकर रोता था।

मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है- एमसी स्टेन

स्टेन ने आगे कहा कि शो में उन्होंने न बोलना सीखा और मैं पहले किसी को भी ना नहीं कह पाता था और अब मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है। एमसी स्टेन का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो वायरल हो गया। साथ ही स्टेन के फैंस भी स्टेन के वीडियो को खूब शेयर करने में लगे हैं।

और पढ़िए –

‘बिग बॉस 16’ के विनर बने एमसी स्टेन

बीते दिन यानी 12 फरवरी को ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले था, जो बेहद शानदार रहा। शो में आखिरी तक बहुत हलचल रही और कोई भी विजेता के नाम का अंदाजा नहीं लगा पा रहा था। सभी अपने-अपने चाहने वाले को ही विनर के रूप में देख रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शो के आखिरी में सलमान खान ने एमसी स्टेन को ‘बिग बॉस 16’ का विनर घोषित किया और एमसी स्टेन ‘बिग बॉस 16’ के विनर बन चुके हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now