Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dream Girl 2 Teaser: इस डेट को ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पूजा से मिलेंगे पठान, फिल्म का टीजर हुआ आउट

Dream Girl 2 Teaser

Dream Girl 2 Teaser: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल साल 2019 में आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल आई थी, जो एक हिट फिल्म साबित हुई थी।

अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसका फैंस को बहुत लंबे टाइम से इंतजार था। साथ ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ में शाहरुख खान की फिल्म पठान का भी मजेदार ट्विस्ट है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयुष्मान खुराना ने खुद ‘ड्रीम गर्ल 2’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है। इस वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट को बताया गया है इसके साथ ही वीडियो में कुछ ऐसा भी हैं, जिसके कारण फिल्म के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया।

अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के वीडियो में आयुष्मान खुराना एक लड़की बने हैं और पठान से फोन पर बात कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान ने इसके लिए लिप्सटिक, अनारकली सूट, कर्ली बाल और हैवी मेकअप लिया है और फोन पर पठान से बात करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के वीडियो को देखकर लग रहा है कि पूरी फिल्म में आयुष्मान एक लड़की का किरदार निभाएंगे। साथ ही इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

पठान ने पूजा को किया फोन

इसके साथ ही आयुष्मान के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना, फिर से पूजा का रोल निभा रहे है और लड़की के गेटअप में फोन उठाते हुए कहते हैं ‘हेलो मैं पूजा बोल रही हूं आप कौन?’ दूसरी तरफ से शाहरुख खान कहते हैं ‘मैं पठान बोल रहा हूं।’ इस पर पूजा कहती हैं ‘कैसे हो मरे पठान’।

इस पर जवाब आता है कि पहले से और भी ज्यादा जवान। इसके बाद पठान पूजा से पूछते हैं कि कब आ रही हो, तो इस पर पूजा कहती है कि ‘7 जुलाई को साथ-साथ।’

7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी ‘ड्रीम गर्ल 2’

अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के वीडियो को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now