Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kiara Sidharth Reception: सिड-कियारा ने फैमिली के साथ ‘बुर्ज खलीफा’ पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Kiara Sidharth Reception

Kiara Sidharth Reception: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

7 फरवरी को कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की और एक-दूसरे के हो गए। इसके बाद से ही सिड-कियारा सोशल मीडिया पर छाए हुए है और कपल की शादी के फोटोज और वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है।

रिसेप्शन का वीडियो वायरल

शादी के कपल ने दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था और उसके बाद मुंबई में सिड-कियारा की शादी का रिसेप्शन हुआ, जिसके फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुंबई में हुए सिड-कियारा के रिसेप्शन का एक और वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सिड-कियारा अपनी फैमिली के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Anushka Sharma: फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस अनुष्का ने बेटी वामिका की नर्सरी को बनाया योगा स्पेस, शेयर की फोटो

‘बुर्ज खलीफा’ पर फैमिली के साथ थिरके सिड-कियारा

बीते रविवार को मुंबई में सिड-कियारा की शादी का रिसेप्शन था, जिसमें कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। साथ ही कपल के रिसेप्शन में कई सितारों ने शिरकत की और सिड-कियारा को शादी की बधाई दी। बी-टाउन के कई सितारों के साथ सिड-कियारा के रिसेप्शन में दोस्तों और फैमिली भी कपल को बधाई देने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  Pushpa 2: The Rule: पुष्पा 2: द रूल का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, निर्देशक सुकुमार ने शेयर की झलकियां!

साथ ही रिसेप्शन में सिड-कियारा अपनी फैमिली के साथ ‘बुर्ज खलीफा’ गाने पर झूमते नजर आए। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कियारा के पिता, भाई और सिद्धार्थ के भाई भी डांस कर कर रहे हैं। बतातें चलें कि इस वीडियो को एक फैन पेज ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

फोटोज इंटरनेट पर हो रही वायरल

अपने रिसेप्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत ही सुंदर लग रहे थे। इस दौरान दोनों ने ट्विनिंग करते हुए ब्लैक आउटफिट पहना था। इस लुक में सिड काफी डैशिंग लग रहे थे और कियारा आडवाणी भी बला की खूबसूरत लग रही थीं। अब कपल की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Deepika Padukone Saw Fans Reaction: चेहरा छिपाकर लोगों का रिएक्शन देखने थियेटर पहुंची दीपिका, फैंस ने कहा- ‘यह दीपिका है या राज कुंद्रा’
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now