Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sid Kiara Haldi Pictures: वैलेंटाइंस डे पर सिड-कियारा ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटोज, कपल पर चढ़ा प्यार का रंग

Sid Kiara Haldi Pictures 1

Sid Kiara Haldi Pictures: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद कपल ने दिल्ली में अपनी शादी की रिसेप्शन की पार्टी दी और उसके बाद मुंबई में कपल की शादी का रिसेप्शन था, जिसमें सितारों का जमकर मेला लगा। अपनी शादी के बाद से ही सिड-कियारा लगातार सुर्खियों में बने हुए है और सोशल मीडिया पर भी कपल अपनी शादी को लेकर छाया हुआ है।

सिड-कियारा की शादी के हल्दी के फोटोज आए सामने 

अब सिड-कियारा की शादी के हल्दी के फोटोज भी सामने आ गए है, जिसमें कपल बेहद सुंदर लग रहा है। सिड-कियारा के फोटोज को देखकर फैंस का बज हाई हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। साथ ही लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री भी खूब भा रही है।

Sid Kiara
Sid Kiara

फोटोज में बेहद सुंदर लगा कपल 

सिद्धार्थ और कियारा ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि ये कपल की हल्दी की फोटोज है और इन फोटोज में कपल बहुत ही सुंदर लग रहा है। साथ ही इन फोटोज में कियारा ने व्हाइट लहंगे-चोली के साथ हैवी एम्बेलिश्ड येलो चुन्नी कैरी की है और सिड ने भी स्टर्ड कलर का कुर्ता-पजामा और साथ में मैचिंग प्रिंटेड शॉल लिया है, जिसमें दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं।

Sid Kiara Haldi Pictures
Sid Kiara Haldi Pictures

फैंस ने की कमेंट्स की बारिश

इन फोटोज को शेयर करते हुए सिड-कियारा ने कैप्शन में लिखा है,’प्यार का रंग चढ़ा है।’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है। जैसे ही ये फोटोज सामने आए, तो कुछ ही देर में इन तस्वीरों ने 4 लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए। साथ ही यूजर्स ने कमेंटेस में भी अपना प्यार लुटाया है।

unseen wedding photos of Sid Kiara
unseen wedding photos of Sid Kiara

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ’ये रंग, ये फोटोज और आप दोनों…उफ्फ।’ दूसरे ने लिखा है कि’परफेक्ट जोड़ी।’ वहीं एक और अन्य ने लिखा कि ’आप दोनों पॉजिटिव एनर्जी बिखेरते हैं।’ ऐसे कमेंट्स कर यूजर्स फोटोज को शेयर कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now