Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जैकलीन के लिए सुकेश बोला- हैप्पी वैलेंटाइन डे

Valentine Day 2

Valentine Day: करोड़ों रुपए के ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को वैलेंटाइन्स डे की बधाई दी। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे सुकेश ने एक सवाल के जवाब में जैकलीन को बधाई दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कोर्ट से बाहर ले जाए जाने के दौरान जब सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन से उसके संबंधों के बारे में सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि मेरी ओर से उन्हें (जैकलीन फर्नांडीज) को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) की शुभकामनाएं। सुकेश ने कहा कि इसके अलावा वो जैकलीन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।

कहा- जब आप किसी से प्यार करते हैं तो…

जैकलीन फर्नांडीज का जिक्र करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, “जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं।” सुकेश से यह भी पूछा गया कि क्या उसने नोरा फतेही को पैसे की पेशकश की? इस सवाल के जवाब में सुकेश ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

बता दें कि ठगी के आरोपी सुकेश के खिलाफ करोड़ों रुपये की जबरन वसूली और एक व्यवसायी की पत्नी को धोखा देने के मामले में दर्ज किया गया है। अदालत ने आज मामले में कुर्क की गई उनकी संपत्ति की नीलामी के मुद्दे पर सुनवाई की। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थिक अपराधों के लिए प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now