Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gadar 2 Motion Poster: 22 साल बाद ‘गदर’ मचाते दिखेंगे तारा सिंह, फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज

Gadar 2 Motion Poster

Gadar 2 Motion Poster: साल 2001 में आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म गदर को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब फैंस को फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है और बहुत जल्द फैंस का ये इंतजार खत्म भी होने वाला हैं। फिल्म की कहानी ऐसी थी कि आज भी लोग उसको नहीं भूले हैं और इस फिल्म को बहुत पसंद भी करते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसलिए मेकर्स ने पहले ही फिल्म के पोस्टर को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से मेकर्स ने फिल्म के मोशन पोस्टर को रिलीज कर किया है। इस पोस्टर को मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के खास पर रिलीज किया है। साथ ही इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ तारा और सकीना यानी सनी देओल और अमीषा पटेल की फोटो भी हैं।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का मोशन पोस्ट रिलीज किया है, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म गदर के तारा और सकीना के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए –

11 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

साथ ही वीडियो में आगे में आगे लिखा है कि प्रेम कहानी का फिर से गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए। आगे गदर 2 लिखा हुआ है। इसके साथ ही फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

साथ ही इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दिल खुश कर दिया सर। वहीं दूसरे ने लिखा कि एक और चांस दीजिए सर। साथ ही जैसे ही फिल्म को पोस्टर सामने आया तो आते ही वायरल हो गया।

और पढ़िए –

पाकिस्तान में ‘गदर’ मचाते नजर आएंगे तारा सिंह

फिल्म की कहानी में दुबारा तारा सिंह का वही परिवार नजर आने वासा हैं और इस बार भी उनके बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा ही निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘गदर 2’ में तारा सिंह के बेटे जीते को देश की सेवा करते हुए देखा जाएगा, जो एक जंग के दौरान पाकिस्तान में फंस जाएगा और फिर तारा सिंह पाकिस्तान में ‘गदर’ मचाते नजर आएंगे।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now