Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार सभी विस्थापितों के हितों की करेगी रक्षा :- राजेश धर्माणी

IMG 20230215 WA0011

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
हिमाचल सरकार प्रदेश के सभी विस्थापितों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगी यह बात पूर्व सीपीएस एवं विधायक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र राजेश धर्मानी ने आज सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विस्थापितों से संबंधित सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि विस्थापितों के मुद्दे कानूनी पहलू और भावनात्मक पहलू से जुड़े होते हैं विस्थापितों के सभी मुद्दों का हल निकालने के लिए दोनों पहलुओं पर सरकार जरूर ध्यान देगी।

इस अवसर पर समिति द्वारा विधायक को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया। राजेश धर्मानी ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके मुद्दों को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के समक्ष पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा और हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विधायक राजेश धर्मानी ने कहा कि भाखड़ा बांध की वजह से देश में हरित क्रांति का जन्म हुआ उन्होंने कहा कि बिलासपुर का देश और प्रदेश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध बनने से बिलासपुर के बहुत से लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा है।

बिलासपुर जिला में भाखड़ा बांध परियोजना से सिंचाई व पेयजल योजनाओं के लिए पानी लेने के लिए जिलावासियों व सरकार को बीबीएमबी के एनओसी की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी जिससे इस तरह की योजनाओं के लिए बीबीएमबी से एनओसी की आवश्यकता ना पड़े।उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापितों के मांग पर बिलासपुर शहर में एक अनुभवी राजस्वअधिकारी को लंबे समय तक नियुक्त करने का प्रावधान किया जाएगा ताकि सभी समस्याओं का एकमुश्त निपटान हो सके।

इस अवसर पर सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति के महासचिव जय कुमार ने राजेश धर्मानी को शॉल, टोपीवी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक राजेश धर्माणी ने समाज सेवी,ओपी गर्ग, जगदीश हांडा, नरेंद्र पंडित, राम सिंह, मनमोहन भंडारी, सुशील पुंडीर, जगदीश कौंडल, विपुल हांडा, कुलदीप सिंह व बृजबाला संख्यान सहित समिति के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now