Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तानी गेंदबाज पर आया उर्वशी रौतेला का दिल! जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई, कमेंट वायरल

Urvashi Rautela Naseem Shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला यूं तो ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई हैं, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में भी उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है। पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कारण उनकी चर्चा होती थी और अब वो सरहद पार स्थित पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह के साथ नाम जुड़ने को लेकर चर्चाओं में हैं।

उर्वशी रौतेला ने नसीम शाह को खास अंदाज में दी बधाई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह 15 फरवरी को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस मौके पर उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया। इस एक नाम उर्वशी रौतेला का भी था। उर्वशी ने भी मौके को गंवाए बिना इस युवा पेस सनसनी को जन्मदिन की बधाई दे डाली।

नसीम शाह ने जन्मदिन वाले दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में नसीम के साथ शादाब खान भी हैं। उर्वशी ने इसी फोटो पर नसीम शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उर्वशी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नसीम शाह। डीएसपी बनने पर आपको बधाई।’ वहीं इस पर नसीम शाह ने भी धन्यवाद किया है।

urvashi rautela comment
urvashi rautela comment

उर्वशी का कमेंट जमकर हुआ वायरल, लोगों ने किया ट्रोल

नसीम शाह के पोस्ट पर उर्वशी ने जैसे ही कमेंट किया तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कई यूजर्स ने ये आरोप लगाया कि ये कमेंट उर्वशी ने डिलीट कर दिया है। हालांकि ऐसा नहीं है। उर्वशी का ये कमेंट अभी भी मौजूद है अगर आपकों इसे देखना है तो उर्वशी का अकाउंट फॉलो करना होगा।

नसीम शाह ने उर्वशी को पहचानने से किया था इंकार

बता दें कि उर्वशी और नसीम शाह का नाम एशिया कप 2022 से ही साथ में लिया जा रहा है जब उर्वशी की रील में नसीम शाह दिखे थे। लेकिन इसके बाद जब नसीम से इसे लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि- मैं उन्हें नहीं जानता, मैं सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now