Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भिवानी में जली बोलेरो के अंदर दो युवकों के मिले कंकाल

Haryana

Haryana: हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां लोहारू के बारवास गांव में एक जली हुई बोलेरो गाड़ी बरामद हुई। इसमें दो युवकों के कंकाल मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस का दावा है कि गाड़ी में या तो आग लगी और दोनों सवार जिंदा जल गए। या किसी ने साजिशन आग लगाकर दोनों को मारा है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।

ग्रामीणों ने जली गाड़ी देख पुलिस को बुलाया

दरअसल, बारवास गांव में रहने वाले लोग सुबह खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें जली बोलेरो दिखाई दी। पास जाकर लोगों ने देखा तो गाड़ी के भीतर झुलस चुके दो लोगों के कंकाल मिले। उनकी सिर्फ हड‌्डियां बची थीं। इसकी सूचना तत्काल भिवानी पुलिस को दी गई।

शिनाख्त करने का चल रहा प्रयास

लोहारू के डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि आज सुबह 8 बजे सूचना मिली कि जली हुई बोलेरो मिली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो में 2 कंकाल मिले। FSL व अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। आशंका यह है कि उन दोनों पीड़ित की मौत या तो गाड़ी में आग लगने के कारण हुई हो या फिर जलाकर मारा हो।

उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है। गुमशुदगी से संबंधित मामलों की जांच चल रही है। अभी कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now