Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फिल्म Bade Miyan Chote Miyan के MakeUp Artist पर तेंदुए का हमला

Akshay Kumar Makeup Artist Attacked By Leopard

Akshay Kumar Makeup Artist Attacked By Leopard: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कॉफी बिजी हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के सेट से अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे हर किसी की रूह कांप जाएं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, फिल्म के सेट पर फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया हैं, जिससे मेकअप आर्टिस्ट घायल हो गया हैं। इस खबर को सुनकर हर किसी का दहल गया है। घायल मेकअप आर्टिस्ट को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रोडक्शन हाउस उठा रहा इलाज का खर्चा 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा बाइक से अपने दोस्त को शूट के बाद छोड़ने के लिए जा रहे थे और रास्ते में ही वह अपनी बाइक समेत तेंदुए से टकरा गए। घायल श्रवण विश्वकर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और उनके इलाज का खर्चा प्रोडक्शन हाउस उठा रहा है।

बाइक से टकराया तेंदुआ

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, घायल श्रवण विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अपनी बाइक से शूट के बाद छोड़ने के लिए जा रहे थें और शूटिंग लोकेशन से थोड़ा आगे जाकर वो पिग सड़क पार कर रहे थे।

साथ ही श्रवण ने सोचा कि उन्हें वहां से जल्दी निकलना चाहिए और इसलिए उसने बाइक की स्पीड बढ़ाई और इतने में उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा हैं और इस दौरान उनकी बाइक तेंदुए से टकरा गई।

श्रवण के पास घूम रहा था तेंदुआ 

इसके बाद वो बाइक से गिर गए और तेंदुआ उसके आसपास घूम रहा था। इसके बाद श्रवण ने बताया कि उन्हें कुछ भी याद नहीं हैं। शायद कुछ लोग उन्हें डॉक्टर के पास लेकर आए।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष ने की अपील

इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक (AICWA) यानी ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने भी सरकार से गंभीर कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि- ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष होने के नाते वह यह जानना चाहते हैं कि फिल्म सिटी में हजारों शूट होते हैं।

ऐसे में बार-बार आने वाले तेंदुए से सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। मुंबई में फिल्मसिटी को तीन सौ एकड़ में बनाया गया है, उन्होंने खुलासा किया कि अगर कोई रात में वहां जाता है तो स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। रोशनी की कमी है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now