Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर में दीवार फांद कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया चोरी का आरोपी, दो घंटे बाद नाकेबंदी कर दबोचा

हमीरपुर में दीवार फांद कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया चोरी का आरोपी

हमीरपुर।
हमीरपुर की अदालत में चोरी के मामले में पेश करने लाया गया आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक विशाल उर्फ सरदारों निवासी पक्का भरो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया था। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन आरोपी पानी पीने के बहाने कोर्ट परिसर की दीवार को फांद कर भाग गया।

मामला सामने आने के बाद हमीरपुर पुलिस की टीम ने जिला की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ साल 2018 में चोरी का एक मुकदमा दर्ज किया गया था । सदर थाना में यह मुकदमा दर्ज था। मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद जैसे आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वह कोर्ट परिसर से बाहर निकलने से पूर्व ही पानी पीने के बहाने वाटर कूलर की तरफ गया और यहां से दीवार फांद कर भाग गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए सदर थाना हमीरपुर के दो कर्मचारी पहुंचे थे। इसमें एक पुलिस कर्मचारी, जबकि एक होमगार्ड जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर जिला में किसानों को 1,892 क्विंटल मक्की बीज का वितरण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी विशाल के खिलाफ 2018 में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पानी पीने के लिए यह वाटर कूलर की तरफ गया और यहां से भाग गया।

दो घंटे बाद नाकेबंदी कर दबोचा
इस घटना के होते ही चारों तरफ पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस महकमे ने चारों तरफ पुलिस की टीमें तैनात कर दी थी। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे चौकी जंबाला में फिर से पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: सीएम सुक्खू का बड़सर में तंज, 'उपचुनाव में बेईमानी की जीत, बीजेपी ने रोका विकास'
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now