Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:रिलीज से पहले सलमान की फैमिली ने देखी फिल्म

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी हो गई है। साथ ही यह फिल्म 21 अप्रैल यानी ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म को लेकर सलमान भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस को भी सलमान की फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है।

परिवार वालों को दिखाई फिल्म

इस बीच अब रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने परिवार वालों को फिल्म दिखाई है, जिससे फिल्म में जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जा सकें।

फिल्म में कोई भी कमी न रह जाए- सलमान

एक रिपोर्ट के मुताबिक सोहेल खान के बांद्रा वाले स्टूडियो में सलमान ने फिल्म की एडिटिंग का पहला राउंड शुरू कर दिया है। साथ ही उन्हें एक्शन फिल्मों में काफी दिलचस्पी, इसलिए वो चाहते हैं कि इस फिल्म में कोई भी कमी न रह जाए। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सलमान ने फर्स्ट कट एडिट के बाद फैमिली के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर मिलकर इस फिल्म को देखा है।

यह भी पढ़ें –

एक्टर ने नोट किए सभी के रिएक्शन

इस दौरान एक्टर ने सभी के रिएक्शन नोट किए हैं। साथ ही फिल्म में जो भी खामियां हैं या लोगों ने जो बदलाव सजेस्ट किए हैं, उनपर काम किया जा सकें।

सीन्स में जल्द ही होंगे बदलाव

अभिनेता चाहते हैं कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ऐसी फिल्म बने जिसे फैंस का खूब प्यार मिले। इसके लिए सलमान खान खूब मेहनत भी कर रहे हैं। साथ ही सलमान की फैमिली के सजेशन के हिसाब से सीन्स में जल्द ही बदलाव कर दिए जाएंगे।

लोगों में फिल्म का बज

बता दें कि इस फिल्म का बज लोगों में बहुत ज्यादा है। साथ ही फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही हुई है। बतातें चलें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2014 में आई तमिल फिल्म वीरम की रीमेक है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now