Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tunisha Sharma Suicide मामले में 2 मार्च को होगी सुनवाई, सामने आ…

Tunisha Sharma Suicide

Tunisha Sharma Suicide Case Update: एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma suicide case) में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने आरोपी शीजान खान (Sheezan Khan) को लेकर अपनी जांच पूरी कर ली है। इस मामले में शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

इसके साथ ही अब इस केस में शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है और इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी शीजान को जमानत मिल सकती है।

बीते साल तुनिषा ने की थी आत्महत्या 

बता दें कि बीते साल 24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने मजबूरी में आत्महत्या थी। इस मामले में टीवी एक्टर शीजान खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

साथ ही ये भी दावा किया गया कि शीजान ने तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाया था। इस मामले की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शीजान खान को जमानत मिल सकती है, क्योंकि उनके वकील आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का विरोध जता रहे हैं।

शीजान के वकील ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का किया विरोध

मामले की आरोपी शीजान खान अभी जेल में हैं। साथ ही शीजान के वकील ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का विरोध किया है। उनका मकसद है उनके मुवक्किल को जमानत पर रिहा किया जाए।

यह भी पढ़ें –

2 मार्च को होनी है अगली सुनवाई

बता दें कि शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के सामने यह दलील दी है। बताते चलें कि शीजान खान को दिसंबर के अंत में गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 2 मार्च को होनी है और इस बार शीजान की जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now