Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Selfiee BO Collection Day5:बॉक्स ऑफिस पर निकला ‘सेल्फी’ का ‘दिवाला’

Selfiee Box Office Collection Day 5

Selfiee BO Collection Day 5: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म सेल्फी (Selfiee) को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के गानों और फिल्म के प्रमोशन को देखकर लग रहा था कि यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी। लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया।

बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हुई ‘सेल्फी’

बता दें कि फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की हैं।

‘सेल्फी’ का कुल कलेक्शन

साथ ही अगर फिल्म के शुरूआती चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। साथ ही दूसरे दिन ‘सेल्फी’ की कमाई 3.80 करोड़ रुपये थी। तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी महज 1.3 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई। इसके साथ ही सेल्फी का कुल कलेक्शन अब 12.70 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें –

अक्षय की उम्मीदों पर ‘सेल्फी’ ने फेरा पानी

अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म ‘सेल्फी’ ने भी एक्टर की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे पहले भी एक्टर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। जिसमें सेल्फी से लेकर बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतू तक शामिल है। साथ ही अगर सेल्फी के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सेल्फी 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई और बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो चुकी है।

150 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘सेल्फी’

बताते चलें कि फिल्म ‘सेल्फी’ मलायलम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। साथ ही ओरिजनल फिल्म सुपर-डुपर हिट रही, लेकिन 150 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘सेल्फी’ का बुरी तरह दिवाला निकल चुका है। सिनेमाघरों में फिल्म सेल्फी के लिए ऑडियंस ही नजर नहीं आती, ऐसे में सेल्फी अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now