Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘शेरशाह’ को लेकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ, बोले- फिल्म से मुझे ऑडियंस का प्यार मिला, कियारा जैसी पत्नी भी मिली

Sidharth Kiara

Sidharth-Kiara: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साथ ही कपल के शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया (sid-kaiara wedding photos) खूब वायरल हो रहे हैं। अब एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान पत्नी कियारा ले शादी को लेकर बात की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- विक्रम और डिंपल…

अपनी इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि ‘शेरशाह के बाद फैंस ने उन्हें और उनकी पत्नी कियारा को इतना प्यार दिया था कि लोगों को ऐसा लगता था कि हमारी शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी शादी हो गई तो लोगों को लगा कि असली विक्रम और डिंपल की शादी हुई है किसी पैरेलल वर्ल्ड में।

नई लाइफ बहुत शानदार है- सिड 

सिड ने कहा कि शेरशाह ने मुझे इतना प्यार दिया है और मेरी पत्नी को भी, तो आपको एक फिल्म से और क्या चाहिए? इसके साथ ही सिद्धार्थ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह होना ही था। उन्होंने कहा कि हमारी तरह विशाल बत्रा (विक्रम बत्रा के भाई) जब हमारी शादी में आए थे तो वह भी बहुत भावुक और खुश थे। उसी दौरान इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि शादी के बाद का यह ग्लो असली है। नई लाइफ बहुत शानदार है और मैं बहुत खुश हूं।

7 फरवरी को राजस्थान में की थी शादी

बता दें कि सिड-कियारा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh palace) में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद कपल ने पहले दिल्ली में रिसेप्शन दिया और फिर मुंबई में कपल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ।

यह भी पढ़ें –

सिड-कियारा

मुंबई में हुए सिड-कियारा के रिसेप्शन में तमाम सितारों ने शिरकत की, जिसमें अजय देवगन-काजोल, आलिया भट्ट, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या बालन, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, वाइफ नताशा के साथ वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल सहित तमाम सितारे पार्टी में पहुंचे थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now