Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कॉमेडियन…

Zwigato Trailer Release

Zwigato Trailer Release: अपने अंदाज से हमेशा लोगों के दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Shamra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ज्विगाटो (Zwigato)’ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं।

हाल ही में फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato) को लेकर कपिल शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही बताया था कि इस फिल्म ट्रेलर कब रिलीज होगा। अब कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ का ट्रेलर आज यानी 1 मार्च 2003 को रिलीज हो गया है।

कपिल की फिल्म का ट्रेलर आया सामने

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ट्रेलर में कपिल शर्मा फिल्म के एकदम अलग अवतार में दिख रहे रहे हैं। इसके साथ ही जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया तो आते ही इंटरनेट पर छा गया। साथ ही फैंस को भी कपिल की फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस को अब फिल्म का भी बहुत ही बेसब्री से इंटजार हैं।

भावुक कर सकता हैं फिल्म का ट्रेलर 

बता दें कि फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें कपिल शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही ट्रेलर में कपिल का एक नया ही लुक सामने आया है और इस फिल्म का ट्रेलर किसी को भी भावुक कर सकता हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato) का ट्रेलर बहुत ही दमदार है। साथ ही इस ट्रेलर में काफी दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर के कुछ सीन्स ऐसे भी है, जो हर किसी का दिल छू जाएंगे।

17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘ज़्विगाटो’

बता दें कि इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आने वाले हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल और 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। साथ ही फिल्म ‘ज़्विगाटो’ को नंदिता दास ने निर्देशित किया है। फिल्म एक फैक्ट्री के एक्स फ्लोर मैनेजर के बारे में है। साथ ही यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now