Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘झूमे जो पठान’ पर झूमा पाकिस्तानी इंटरनेट पर लगी आग

Jhoome Jo Pathan In Pakistan

Jhoome Jo Pathan in Pakistan: अभिनेता शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की सुपरहिट फिल्म पठान (Pathan) का क्रेज देश ही नहीं, सात समंदर पार भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बात यदि पाकिस्तान (Pakistan) की हो, तो फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाती है। बेशक पठान पकिस्तान में रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन पड़ोसी मुल्क में फिल्म के संगीत ने लोगों को क्रेजी कर रखा है। इसका ताजा सुबूत ‘झूमे जो पठान’ पर पकिस्तानी शख्स का डांस वीडियो है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘झूमे जो पठान’ पर झूमा पाकिस्तानी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसमें कोई दोराय नहीं कि ‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग को लेकर दीवानगी रुकने का नाम नहीं ये रही है। चाहे वह कोरियन ग्रुप हो या शाहरुख के फैंस या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स हों… सभी को पठान के इस सॉन्ग पर डांस करते, रील बनाते बखूबी देखा जा रहा है। इस कड़ी में पाकिस्तानी शख्स का डांस तो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तो मानो आग ही लगा दी है।

डीजे की धुन पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने ब्लैक ड्रेस पहने ‘झूमे जो पठान’ पर अपने कड़क डांस स्टेप्स से इंटरनेट नेटिजन्स को आकर्षित किया है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

यदि आप खान-पठान हैं

वायरल वीडियो को अहमद_खान_कोरियोग्राफी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पार्टी पठान के घर रखोगे तो पठान तो आएगा। 🙋🏼‍♂️ टिप्पणियां- यदि आप खान-पठान हैं।”

वायरल वीडियो पर 1.2M व्यूज

शाहरुख खान के प्रशंसकों ने वायरल वीडियो को प्यार और प्रशंसा से भर दिया। उन्होंने पाकिस्तानी कोरियोग्राफर के शानदार मूव्स के लिए फायर इमोजीस छोड़े। इतना ही नहीं कई यूजर ने इस डांस और देखने वालों की चुटकी लेने से बाज नहीं आये। वायरल वीडियो पर 1.2M व्यूज, 87 .6K लाइक्स और 860 कमेंट्स हैं।

पठान: फुल एंटरटेनमेंट

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की लम्बे समय बाद कोई फिल्म आई और आते ही छा गए। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म को लेकर विवाद भी हुए, लेकिन फिल्म को सफल होने से कोई नहीं रोक सका। इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो दर्शकों का पसंद आता हैं, फुल एंटरटेनमेंट। फिल्म में शाहरुख़ खान ने एट-पैक एब्स का जलवा बिखेरा। दीपिका पादुकोण ने भी अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now