Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षय-नोरा ने अटलांटा में मचाया धमाल, वीडियो

Akshay Kumar Nora Fatehi

Main Khiladi Tu Anari: अभिनेता अक्षय कुमार अपने द एंटरटेनर्स टूर के साथ अमेरिकी दौरे पर हैं। इस टूर में उनके साथ युवा दिलों की धड़कन नोरा फतेही भी हैं। इस टूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार को लाल लहंगे में नोरा के साथ डांस करते देखा जा सकता है। दोनों एक्टर ने शुक्रवार को अटलांटा में पहले शो में परफॉर्म किया।

शर्टलेस अक्षय के साथ नोरा ने बिखेरा जलवा

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षय अपने ब्लैक आउटफिट के ऊपर लाल लहंगा पहनकर डांस शुरू करते हैं। वीडियो में, जैसे ही नोरा फतेही शॉर्ट रेड शिमरी आउटफिट में स्टेज पर आती हैं, वैसे ही अक्षय लहंगे को हटा देते हैं और शर्टलेस लुक में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर नोरा के साथ डांस कर स्टेज पर धमाल मचा देते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस टूर में मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी और अपारशक्ति खुराना भी हिस्सा हैं। वे दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देने के लिए अमेरिका के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे।

गायत्री मंत्र का जाप

शनिवार को, अक्षय ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह और अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय सहित उनकी टीम के सदस्य मंच के पीछे गायत्री मंत्र का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई बैकग्राउंड डांसर और अन्य क्रू मेंबर्स भी एक बड़े घेरे में खड़े होकर मंत्र पढ़ते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की हाल ही फिल्म ‘सेल्फी’ हुई है, जिसका का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं। 2019 की मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक, यह फिल्म एक आरटीओ इंस्पेक्टर और एक प्रमुख अभिनेता के बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now