Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर…’, सचिन तेंदुलकर ने कही दिल जीतने वाली बात

WPL 2023 Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन बना। मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

महिलाओं का उत्साहवर्धन करें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- डब्ल्यूपीएल शुरू हो गया है। याद रखें कि हर बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर छक्का लगाया जाएगा और हर विकेट से क्रिकेट में जेंडर इक्वेलिटी की जीत होगी। आइए उनकी कहानी बनाने वाली अविश्वसनीय महिलाओं का उत्साहवर्धन करें! बीसीसीआई को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

5 टीमों के बीच 23 मैच खेले जाएंगे

महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2023 में कुल 5 टीमें होंगी। इन टीमों के बीच 23 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में आयोजित होंगे। कुल 20 लीग, 2 प्ले ऑफ और एक फाइनल मुकाबला होगा। पहले सीजन में 4 डबल हेडर मुकाबले होंगे, पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे, जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात से होगा।

यहां देख पाएंगे लाइव

WPL 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इसे जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी। आप अपने टीवी पर ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1HD’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ चैनल्स पर महिलाओं का आईपीएल देख पाएंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now