Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वनप्लस ला रहा है नया बजट फ्रेंडली Smartphone!

OnePlus Nord CE 3 Launch Date In India

OnePlus Nord CE 3 Launch Date Price in India: वनप्लस ने पिछले महीने भारत में अपने दो दमदार फ्लैगशिप फोन को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी अपने एक नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये बजट स्मार्टफोन (upcoming Budget Smartphone) वनप्लस नॉर्ड सीई 2 का अगला वर्जन होगा, जिसका नाम वनप्लस नॉर्ड सीई 3 होगा।

लॉन्च से पहले वनप्लस के अपकमिंग फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 3 (Upcoming OnePlus Smartphone) की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 782G SoC का सपोर्ट मिलेगा। आइए वनप्लस नॉर्ड सीई 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  WhatsApp बढ़ा रहा है IOS पर मीडिया शेयरिंग लिमिट, जानिए एंड्रॉइड के लिए कब तक होगा रोल आउट?

OnePlus Nord CE 3 Launch Date Price in India

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फोन को 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन को जून या जुलाई में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  iQOO Neo 10R 5G: दमदार प्रोसेसर, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन,कीमत और फीचर्स जानें..!

पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नोर्ड सीई2 (OnePlus Nord CE 2) के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये थी और इसी तरह 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये थी। फिलहाल वनप्लस नॉर्ड सीई 2 के बेस वेरिएंट को बाजार में 18,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

OnePlus Nord CE 3 Specifications (Expectations)

जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC या Snapdragon 782G SoC पर काम करेगा।

इसे भी पढ़ें:  Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है। इसमें 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now