Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘सेल्फी’

Selfiee BO Collection Day 10

Selfiee BO Collection Day 10: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सेल्फी अपनी लागत से आधा भी कमाने में नाकाम होती नजर आ रही है। अगर फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘सेल्फी’ 10 दिनों में महज 1 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है, फिलहाल सही आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

24 फरवरी को रिलीज हुई थी ‘सेल्फी’

अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की सभी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हैं।

बता दें कि अक्षय की ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही फिल्म की ओपनिंग इतनी खराब हुई कि फिल्म ‘सेल्फी’ को सिनेमाघरों में ऑडियंस ही नसीब नहीं हुई हैं। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी बहुत खराब है और यह फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई हैं।

‘सेल्फी’ का कलेक्शन

इसके साथ ही ‘सेल्फी’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन महज 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसके साथ ही ‘सेल्फी’ ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अक्षय की ‘सेल्फी’ ने पांचवें दिन सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की और छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 1.02 करोड़ रुपये रहा।

सातवें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई और सिर्फ 95 लाख का बिजनेस किया। आठवें दिन फिल्म महज 0.34 करोड़ रुपये कलेक्शन कर पाई और नौवें दिन ‘सेल्फी’ की कमाई सिर्फ 50 लाख रुपये रही और अब फिल्म के 10वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘सेल्फी’ दूसरे संडे और रिलीज के 10वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है, फिलहाल सही आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now