Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हैदराबाद में ‘Project K’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

Amitabh Bachchan Injured During Project K Shoot

Amitabh Bachchan injured during Project K Shoot: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के (Project k) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य अपडेट को लेकर ब्लॉग साझा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी।

बिग बी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग रद्द करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। घर वापस आने से पहले अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन भी कराया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।

प्रोजेक्ट के शूट के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने लिखा कि “हैदराबाद में प्रोजेक्ट के (PROJECT K) की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मैं घायल हो गया हूं..रिब कार्टिलेज टूट गई है और दाहिने रिब से मांसपेशियों फटकर बाहर आ गईं, जिसके चलते शूट रद्द कर दिया गया। डॉक्टरों से कंसल्ट कर लिया है।

हैदराबाद के AIG हॉस्पिटल में जांच हुई और CT scan हुआ। अब मैं घर वापस आ गया हूं। आराम करने की सलाह दी गई है। हां ये दर्दनाक है, मूवमेंट करने में और सांस लेने में भी…। उनका कहना है कि कुछ सप्ताह लगेंगे वापस से नॉर्मल होने में, साथ ही कुछ दवाएं पेन किलर्स के तौर पर भी दी गई हैं।’

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि उनकी इस हालत की वजह से काम को निलंबित करते हुए, रद्द कर दिया गया है। जब तक कि उनका उपचार नहीं हो जाता और उनके स्वस्थ्य होने तक इस शेड्यूल को स्थगित कर दिया गया है।

मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और सभी आवश्यक गतिविधियों के लिए मोबाइल पर हूं। लेकिन हां आराम कर रहा हूं। यह मुश्किल होगा या मुझे कह देना चाहिए कि मैं आज शाम को जलसा गेट पर शुभकामनाएं प्राप्त करने में असमर्थ रहूंगा। इसलिए आप लोग ना आएं। आप लोग उन लोगों को भी सूचित कर दें जो यहां आ सकते हैं या आने का इरादा रखते हैं। बाकी सब ठीक है।’

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now