Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस फिल्म से साउथ में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor First Look From NTR 3O

Janhvi Kapoor First Look From NTR 3O: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शूमार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर में पैर जमा लिए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन दिनों एक्ट्रेस साउथ में काम करने के लिए बेकरार नजर आती हैं। साथ ही अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पकड़ बनाने की पूरी कोशिश में लगी हैं।

इस फिल्म से साउथ में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और अब एक्ट्रेस अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर की बड़ी फिल्म ‘एनटीआर 30’ (NTR 3O) में अब नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म के साथ ही अभिनेत्री जाह्नवी साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म के साथ ही जाह्नवी कपूर की जिंदगी का एक बड़ा सपना भी पूरा होने जा रहा है।

‘एनटीआर 30’ का फर्स्ट लुक ऑउट

एक बार अपने इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश का जिक्र किया था, तभी से ये चर्चा थी कि एक्ट्रेस जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।

हालांकि उनके पिता बोनी कपूर ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर कोई साउथ फिल्म साइन करने नहीं जा रही हैं।

खैर अब जाह्नवी ने ही ‘एनटीआर 30’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर इस बात की ऑफिशियल घोषणा कर दी है कि वो साउथ सिनेमा में डेब्यू करने के साथ, जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

साउथ इंडियन लुक में नजर आई जाह्नवी 

इसकी जानकारी खुद जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी है और फिल्म से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसमें वो साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस लहंगा चोली पहने किसी चट्टान पर बठी दिख रही हैं और पलटकर देख रही हैं। जाह्नवी के इस पोस्ट पर सभी अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now