Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहला टेस्ट भारत में ऐसे देखें लाइव

NZ Vs SL 1st Test Live Streaming

NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 मार्च 2023 से खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्टेडियम में किया जाना है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में आसानी से अपने मोबाइल पर देखा जा सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी टीम साउदी कर रहे हैं वहीं श्रीलंका की कमान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में है। ये सीरीज श्रीलंका के लिए जीतना बेहद ही जरुरी है। अगर लंका की टीम ये करने में सफल हो जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल खेल सकती है। हालांकि इसके लिए उसे न्यूजीलैंड को 2-0 से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी की भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हार जाए।

SL vs NZ Head to Head: श्रीलंका और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 28 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। न्यूजीलैंड ने कुल 12 मैच जीते हैं वहीं श्रीलंका को 8 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।

SL vs NZ 1st Test Live Streaming in India: ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को भारत में मोबाइल या लैपटॉप पर अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास इसका सब्सक्रीप्शन होना जरुरी है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now