Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन

Satish Kaushik

Satish Kaushik : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। गुरुवार तड़के उनका निधन हुआ। वह 66 वर्ष के थे। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी है।अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सतीश कौशिको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि है कि जानता हूं कि ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।’

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। 1983 में आई जाने भी दो यारों फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1993 में रूप की रानी, चोरों का राजा से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

इसे भी पढ़ें:  Oscar 2023 के मंच पर धमाल मचाएगा 'नाटू-नाटू', लाइव परफॉर्मेंस पर...

उनको ‘मिस्टर इंडिया’ सिनेमा में कैलेंडर का दमदार किरदार से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में में नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों अपनी दमदार अभिनय से सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली।

सतीश कौशिक को कई अवॉर्ड भी मिले। फिल्म ‘राम लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अभी वो कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम कर रहे थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now