Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रंगों से भरा था सतीश का आखिरी पोस्ट

Satish Kaushik Death

Satish Kaushik passed away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीता दिन यानी बुधवार बहुत ही भारी रहा। बुधवार को मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का निधन हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी है। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका

सतीश कौशिक के निधन की वजह से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। साथ ही उनके अचानक निधन के कारण सभी सदमे में हैं। सतीश के निधन से सभी दुखी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है। अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक (Satish Kaushik Death) की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है।

सतीश कौशिक ने शेयर की होली की तस्वीरें

मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।

ये था एक्टर का आखिरी ट्वीट

इतना ही नहीं बल्कि होली के जश्न की तस्वीरें सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर पर अकाउंट पर भी शेयर की थी। यह होली सेलिब्रेशन की पार्टी शबाना आजमी के घर जानकी कुटीर में रखी गई थी, उन्होंने सभी को होली (Satish Kaushik passedd away) की शुभकामाएं दी थी।

इन तस्वीरों में सतीश खूब खुश नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने जमकर होली भी खेली थी और रंगों में रंगे नजर आ रहे थे। बता दें कि अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का ने यह ट्वीट 7 मार्च को रात 11.27 बजे किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now