Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सतीश ने टैलेंट के दम पर जीते ये अवॉर्ड्स

Satish Kaushik Films And Awards

Satish Kaushik Films and Awards: हमेशा अपने किरदार से लोगों के दिलों कर राज करने वाले सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। हार्ट अटैक के कारण सतीश कौशिक का निधन हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुबह 5:30 बजे उनका शव दीन दयाल अस्पताल लाया गया, यहीं पर उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। 66 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक का निधन हो गया। सतीश कौशिक ने हमेशा से ही अपने कॉमिक रोल से न जाने कितने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है।

सतीश कौशिक की फिल्में

सतीश कौशिक की फिल्मों के बारे में बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘जाने भी दो यारों’, ‘जमाई राजा’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘चल मेरे भाई’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘ब्रिक लेन’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ जैसी कई नामी फिल्मों में काम किया है।

सतीश को असली पहचान ‘मिस्टर इंडिया’ से मिली, जिसमें उन्होंने ‘कैलेंडर’ का रोल प्ले किया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ‘दीवाना मस्ताना’ में ‘पप्पू’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ में ‘चंदा मामा’, ‘साजन चले ससुराल’ में ‘मुत्थू स्वामी’, ‘परदेसी बाबू’ में ‘हैप्पी हरपाल सिंह’ और ‘राम लखन’ में ‘काशीराम’ जैसे किरदार से दर्शकों के दिलों को जीत लिया था।

सतीश ने जीते कई अवॉर्ड्स

इसके साथ ही सतीश ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं, जिसमें ‘परदेसी बाबू’ में बेस्ट कॉमिक रोल के लिए ‘बॉलीवुड अवॉर्ड’ मिला था। ‘कागज’ में सपोर्टिंग रोल के लिए वह ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ भी अपने नाम कर चुके हैं। ‘साजन चले ससुराल’ और ‘राम लखन’ के लिए दो ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ मिले हैं। ‘थार’ के लिए ‘ओटीटी प्ले अवॉर्ड’ भी मिला है।

बतौर डायरेक्टर ये हैं हिट फिल्में 

इतना ही नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ और दूसरी फिल्म ‘प्रेम’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन ‘तेरे नाम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ जैसी हिट फिल्मों ने उनकी काबिलियत को साबित कर दिया था और ये फिल्में भी लोगों को खूब पसंद आई थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now