Prajasatta Side Scroll Menu

जानें भारत में कब, कहां-कैसे देख सकेंगे?

Oscar 2023 Live Streaming India

Oscar 2023 Live Streaming India: हर किसी को ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) की रेस में भारत की ओर से साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का सुपरहिट सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) भी इस रेस में शामिल है।

जानें भारत में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे?

फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशन फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) हर साल की तरह इस बार भी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अकेडमी अवॉर्ड्स की धूम रहने वाली है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इंडिया में ऑनलाइन 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को कहां देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Bigg Boss16 विनर Mc Stan ने 'पठान' को दी मात, इंस्टा पर भी रचा इतिहास

12 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होगा समारोह

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का समारोह 12 मार्च रविवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। इसे आप रात 8 बजे, ईटी/5 PM, एबीसी पर पीटी पर लाइव देख सकते हैं, इसके साथ ही समय में अंतर होने के कारण ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत में 13 मार्च 2023 यानी सोमवार को सुबह 5:30 बजे से प्रसारित होगा।

इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे समारोह

इसके साथ ही सबसा बड़ा इंटरनेशन फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। साथ ही इसे एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर भी लाइव देखा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Lakadbaggha Trailer: लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट

भारत के लिए खास है 95वां ऑस्कर अवॉर्ड

बता दें कि इस बार यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) पर सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। यह इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का धांसू गाना ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) अकेडमी अवॉर्ड 2023 के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसलिए मेकर्स और स्टार कास्ट के साथ-साथ हर भारतवासी सही चाहेगा कि इस बार ऑस्कर में बाजी मारे और इसे अपने नाम कर लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now