Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

Published on: 10 March 2023
TJMM Box Office Collection Day 2

TJMM Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Mein Makkar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों को फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी खूब भा रही हैं।

8 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

बता दें कि यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। लव रंजन के डायरेक्शन में बनीं इस रोमांटिक कॉमेडी की फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई की हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को 9 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। साथ ही अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.73 करोड़ रुपये हो गया है।

मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है ‘तू झूठी मैं मक्कार’

अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीद है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ शनिवार और रविवार की छुट्टी में और ज्याद बिजनेस कर सकती हैं। बता दें कि मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने के लिए लव रंजन बहुत मशहूर हैं। साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ करीब 95 करोड़ की लागत में बनाई गई है। साथ ही फिल्म के रिलीज होते ही फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म के शानदार कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म आसानी से अच्छा खासा प्रॉफिट कमा लेगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now